Pages

Thursday, February 2, 2012

मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह

युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है | युवा किसी भी देश के सर्वांगीण विकास की धुरी होते हैं |
बदलते जमाने की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति युवाओं में होती है | युवा अगर
चाहें तो देश की तस्वीर बदल सकते हैं , इसके लिए युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के
जीवन दर्शन को समझने की आवश्यकता है | उक्त विचार स्वामी विवेकानंद जयंती के
उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद केंद्र, फरीदाबाद द्वारा मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद
में आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता श्री सत्येन्द्र कुमार जी ने व्यक्त किये |
उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बहुत थोड़ी
आयु में ही स्वामी जी ने पूरी दुनिया में भारतीय सभ्यता व संस्कृति का परचम फहराया
और युवाओं का आवाह्न करते हुए कहा कि " उठो, जागो,और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको
नहीं " | स्वामी जी ने सभी भारतवासियों को आवाह्न करते हुए कहा था कि " आने
वाले सौ वर्षों तक सभी देश वासियों को केवल के ही देवता को पूजना चाहिए और वो
हैं भारतमाता | "
इस अवसर कोलेज के डीन श्री वी.के. गौर ने समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए
कहा कि आज के युवाओं को भौतिकवाद से बचते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन
से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश व समाज की चिंता करनी चाहिए | इस
अवसर पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्वामी विवेकानंद केंद्र, फरीदाबाद के
संयोजक अमित चौधरी ने बताया कि आज युवा शक्ति अपने मूलभूत संस्कारों से विमुख होती
जा रही है , नैतिक शिक्षा का दायित्व न तो विद्यालयों में ठीक से निभाया जा रहा है और
न ही घरों में | इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद केंद्र पूरे देश
युवाओं को जागृत, संस्कारित व संगठित करने का प्रयत्न कर रहा है | इस अवसर
पर छात्रा यामिनी, स्वेता, अध्यापिका किरण जी , छात्र विनय, गौरव शर्मा
ने भी अपने विचार व्यक्त किये !

इसी प्रकार से राजकीय महाविद्यालय, तिगांव में भी स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह
का आयोजन किया गया | मुख्य वक्ता के रूप में वाई.एम्. सी. ए. विश्वविद्यालय के
प्रोफ़ेसर प्रदीप डीमरी जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा करते
हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का आवाह्न किया | तिगांव कोलेज के प्रोफ़ेसर नरेश जी
ने भी समारोह को संबोधित किया !
आई.टी. आई. कोलेज, ओल्ड फरीदाबाद में भी स्वामी विवेकानंद केंद्र द्वारा प्रोफ़ेसर
जगवीर सिंह के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया |
- अमित चौधरी
संयोजक, विवेकानंद विचार केंद्र, फरीदाबाद

No comments: