Pages

Friday, September 4, 2009

व्यक्तित्व विकास वर्ग (फरीदाबाद)

शहीद मदन लाल ढींगरा के बलिदान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में फरीदाबाद महानगर में महाविद्यालयीन छात्रों का
एक कार्यक्रम "व्यक्तित्व विकास वर्ग " के नाम से किया गया । वर्ग का उद्देश्य था - नए महाविद्यालयीन छात्रों तक शहीद मदन ढींगरा जी के जीवन की जानकारी देना व उनको संघ के विचार व कार्य पद्धति से परिचित करवा उनको संघ कार्य में सक्रिय करना | वर्ग 26 अगस्त से 30 अगस्त तक रहा जिसमें पहले तीन दिन सायं 6 से 8:30 बजे तक बुलाया गया व चौथे दिन
(शनिवार) को सायं 6 बजे बुलाकर रात्रि में निवासी वर्ग करते हुए अगले दिन 30 अगस्त (रविवार) को सुबह समापन हुआ । प्रतिदिन दो कालांश/सत्र रहते थे । पहला शारीरिक व दूसरा वैचारिक । शारीरिक कार्यक्रमों में पहले दिन विभिन्न प्रकार के अपने संघ खेल व रस्साकशी प्रतियोगिता , दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता , तीसरे दिन रगबी प्रतियोगिता , चौथे दिन योग,
प्राणायाम व आवर्तन ध्यान व अंतिम दिन एक पहाड़ी स्थान पर विशाल खेल का आयोजन किया गया । सभी कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह, मस्ती व आनंद के साथ भाग लिया .

दूसरे सत्र में पहले दिन (उद्घाटन सत्र में ) प्रख्यात साहित्यकार व कवि डा. हरेंदर श्रीवास्तव जी (जिन्होंने वीर सावरकर पर Ph.D किया है) का शहीद मदन लाल ढींगरा जी के जीवन पर बहुत ही मर्मस्पर्शी व भावपूर्ण प्रवचन हुआ। YMCA कॉलेज के director श्री अशोक अरोडा जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. दूसरे दिन मानव रचना University में Dean,Academics डॉ.
अनिल सरीन जी द्वारा "Personality Development" विषय पर संवादात्मक (interactive) कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता Lingyaas University में इलेक्ट्रानिक्स के HOD टी. वी. प्रसाद जी ने की। तीसरे दिन पू. श्री गुरूजी के जीवन पर व अमरनाथ आन्दोलन पर दो छायाचित्र दिखाई गए. चौथे दिन प्रतिभागी कॉलेज विद्यार्थियो के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों
का प्रदर्शन किया गया व रात्रि में ISKCON की टोली द्वारा संपादित भजन संध्या में सबने खूब भक्ति व मस्ती से भाग लिया। वर्ग का समापन फरीदाबाद विभाग के सह कार्यवाह व Indian Oil में Senior Scientist श्री गंगा शंकर जी के ओजस्वी व प्रेरणास्पद उद्बोधन के साथ हुआ.

वर्ग में कुल 147 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ. प्रतिदिन लगभग 100 विद्यार्थी हर कार्यक्रम में रहे। काफी बड़ी संख्या में नए विद्यार्थी इस वर्ग में आये थे। उद्घाटन व समापन कार्यक्रम में 125 संख्या थी।

http://www.slideshare.net/pratapcdot/vyaktitva-vikas-varg-faridabad-1981925

No comments: