Pages

Friday, November 29, 2013

प्रान्त स्तरीय - कॉलेज विद्यार्थी अभ्यास वर्ग (15 -17 नवम्बर 2013 ,गोहाना )



              प्रान्त स्तरीय - कॉलेज विद्यार्थी अभ्यास  वर्ग

हरियाणा प्रान्त कॉलेज विद्यार्थी प्रमुखो का 15 -17 नवम्बर 2013 ,गोहाना(सोनीपत) में प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ ! जिसमे 22 जिलो से कुल 210 कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख  रहे!  इनमे  09  जिला कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख,02  जिला कॉलेज विद्यार्थी टोली सदस्य, 18 नगर कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख, 14 नगर कॉलेज विद्यार्थी टोली सदस्य, 8 खंड कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख, 9 विश्वविद्यालयप्रमुख,48 कैंपस प्रमुख, 6  छात्रावास प्रमुख, 38 मिलन  शाखा प्रमुख, 5 संस्थान पालक, 13 सायं कार्यवाह, 13  प्रचारक  13 विस्तारक उपस्थित्त रहे ! शिविर का केंद्र बिंदु 19 -20 -21 सितम्बर 2014 में होने वाला प्रान्त  कॉलेज विद्यार्थियो का विशाल शिविर  तरुणोदय 2014 रहा !

वर्ग के उदघाटन सत्र में श्री सुधीर जी (प्रान्त प्रचारक) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ | वर्ग में शारीरिक के कुल  3  बौद्धिक के 6  सत्र रहे! शारीरिक में खेलो के प्रशिक्षण के साथ- साथ व्यक्तिगत स्पर्धाओ जैसे लम्बी कूद ,ऊँची कूद ,200 मीटर दौड़ ,सतत योग,डिप्स आदि में सबने बढ़चढ़  कर भाग लिया वही विशाल खेल भी सबके  आकर्षण का केंद्र रहा ! व्यक्तिशः बौद्धिक प्रतियोगिताओ में   आशु भाषण (Extempore),  विचार प्रकटीकरण, कथा - कहानी कहना ,महापुरुष चित्र परिचय आदि में सबने अपनी कौशलता का परिचय दिया!

 विभिन्न स्तरों पर कॉलेज विद्यार्थी कार्य के महत्व को ध्यान में रखते हुएश्रेणीश:  कार्यशाला का आयोजन भी किया गया,जिसमे उस श्रेणी के सभी प्रमुखों ने वर्त्तमान कार्य समीक्षा, उस स्तर पर कार्य करने की कुशलता  व भविष्य की योजना पर विचार विमर्श किया !  कैंपस प्रमुखों की बैठक  -श्री सुरेंद्र पाल जी (हिसार-विभाग प्रचारक),हॉस्टल प्रमुखों की बैठक  -  श्री नरेंद्र जी (कुरुक्षेत्र-विभाग प्रचारक)संस्थान पालको  की बैठक   -   श्री देवप्रसाद जी भरद्वाज(प्रान्त कार्यवाह) ,खंड प्रमुखों की बैठक  श्री विपिन जी (प्रान्त कॉलेज वि. कार्य प्रमुख), नगर प्रमुखों की बैठक   (पुराने  दायित्व वाले ) -  श्री विजय जी (फरीदाबाद-विभाग प्रचारक), नगर प्रमुखों की बैठक   (नये दायित्व वाले) - श्री हेमराज   जी(भिवानी -विभाग प्रचारक), जिला कॉलेज वि. व जिला प्रचारक   - श्री प्रताप जी (सह प्रान्त कार्यवाह), मिलन व शाखा प्रमुखों की बैठक   - पवन  जी  (  सह प्रान्त कॉलेज वि. कार्य प्रमुख) ने ली

प्रान्त में JOIN RSS के कार्य को लेकर भी श्री प्रताप जी (सह प्रान्त कार्यवाह) के साथ कार्यकर्ताओ  की   बैठक हुई  ,जिसमे 7 जिलो के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया |

वर्ग का समापन श्री सीताराम जी व्यास (क्षेत्रीय कार्यवाह) द्वारा हुआ,जिसमे उन्होंने अपने  कॉलेज  विद्यार्थी  कार्य को और अधिक दृढ़ करते हुए,अपनी कार्यकर्ता  शक्ति के  आधार पर तरुणोदय 2014 को यशस्वी बनाने हेतु सबका मार्गदर्शन किया ! 

No comments: